Top News

पौधारोपण कर मनाया शिक्षक दिवसशिक्षक दिवस के अवसर पर 25 पौधे लगाए गए

पौधारोपण कर मनाया शिक्षक दिवस
शिक्षक दिवस के अवसर पर 25 पौधे लगाए गए
मनकुघाटी :-शिक्षक दिवस के अवसर पर शासकीय माध्यमिक विद्यालय मरकाढ़ाना में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कन्हान वन ग्राम के द्वारा 25 विभिन्न विभिन्न प्रजाति के पौधे करंट आंवला नीम गुलमोहर एवं जामुन के पौधे लगाकर पौधारोपण किया गया।तत्पश्चात शिक्षक-शिक्षिका का सम्मान किया गया।भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जीवन के साथ ही भारत में शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाने वाले प्रथम शिक्षक-शिक्षिका ज्योतिबाफुले जी और सावित्री बाई फुले के जीवन पर भी पर प्रकाश डाला गया। तथा सभी श्रेष्ठ गुरूओं को प्रणाम किया। इसी तारतम्य में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड समन्वयक जुन्नारदेव संजय बामने ने बच्चों को शिक्षक व शिक्षा के महत्व को समझाया। तत्पश्चात शासकीय माध्यमिक शाला मरकाढ़ाना के प्रधानाचार्य रीता उईके ने भी शिक्षा को सर्वांगीण विकास बताया। प्राथ. शाला मरकाढ़ाना शिक्षक रुपेश पानकर ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाया।उक्त अवसर पर एमएसडब्ल्यू छात्र बुनेश राजबैठे, अतिथि शिक्षक संदीप कवरेती, ग्राम पं.पंच यशराज यदुवंशी आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

और नया पुराने