Top News

साइकिल पाकर खुश हुई छात्राएं, 5 0साइकिलों का हुआ वितरण

साइकिल पाकर खुश हुई छात्राएं, 50,साइकिलों का हुआ वितरण
जुन्नारदेव  ।विकासखंड जुन्नारदेव अंतर्गत ग्राम पंचायत बुर्रीकला के शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल में अध्ययनरत छात्राओं को 50 साइकिलों का वितरण किया गया। सोमवार 05 /09/2022 को स्कूल की छात्राओं को का वितरण किया गया। साइकल पाकर छात्राएं के चेहरे खिल उठे। अब ये छात्राएं ग्राम से स्कूल तक की देरी साइकिल से तय करेगी। वहीं छात्राओं ने बताया कि साइकिल से स्कूल तक का सफर अब आसान हो जायेगा यहां पहले गांव से स्कूल तक लंबी दूरी पैदल तय करना पड़ती थी वहीं अब इस दूरी को हम साइकिल से तय करेंगे। सायकल वितरण कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रभारी प्राचार्य पवन सिंग चौहान, शिक्षका, खान सर, बबीता साहू, , ग्राम सरपंच एवं सचिव चंद्रप्रकाश विश्वकर्मा सूरज विश्वकर्मा, जयश्री यादव , पूर्व पंच श्यामा रामस्वरूप यादव , चंदन अमरवंशी सहित नन्हे मुन्ने बच्चे सहित उपस्थित थे।

Post a Comment

और नया पुराने