छिंदवाड़ा में जिला स्तरीय प्रदेशव्यापी रोजगार दिवस कार्यक्रम संपन्न


विभिन्न स्व-रोजगार योजनाओं के अंतर्गत 3483 हितग्राहियों को 2910.06 लाख रूपये की ऋण राशि के स्वीकृति पत्र व चेक और 1937 आवेदकों को ऑफर लेटर वितरित

लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष  अनिल रघुवंशी के मुख्य आतिथ्य में राज्य शासन के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर  सौरभ कुमार सुमन के मार्गदर्शन में आज पेंशनर्स समाज भवन छिंदवाड़ा में प्रदेशव्यापी रोजगार दिवस कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर किया । कार्यक्रम में विभिन्न स्व-रोजगार योजनाओं के अंतर्गत 3483 हितग्राहियों को 2910.06 लाख रूपये की ऋण राशि के स्वीकृति पत्र व चेक और 1937 आवेदकों को आफर लेटर वितरित किये गये जिसमें प्रतीकस्वरूप 7 हितग्राहियों को 110.20 लाख रूपये के ऋण स्वीकृति पत्र और 2 हितग्राही को आफर लेटर वितरित किये गये । इस अवसर पर जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के प्रबंधक  व्ही.पी.शुक्ला व  ओजस्वी काले, म.प्र.खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सहायक प्रबंधक  कोल्हटकर, सैडमेप के समन्वयक  उमेश तिवारी, जिला रोजगार अधिकारी  माधुरी भलावी, एजिस कॉल सेन्टर के समन्वयक  अनुराग, अन्य अधिकारी, बैंकर्स और बड़ी संख्या में हितग्राही व नागरिकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में बुधनी में आयोजित प्रदेशव्यापी रोजगार दिवस के मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा व सुना गया ।
जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के प्रबंधक श्री शुक्ला ने बताया कि जिला स्तरीय प्रदेशव्यापी रोजगार दिवस कार्यक्रम में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत 42 हितग्राहियों को 535.83 लाख रूपये व मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत 40 हितग्राहियों को 283.10 लाख रूपये, खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत 8 हितग्राहियों को 33.95 लाख रूपये, म.प्र.डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 732 स्व-सहायता समूहों को 1581.68 लाख रूपये व स्ट्रीट वेंडर योजना के अंतर्गत 1855 हितग्राहियों को 185.50 लाख रूपये, जिला शहरी विकास अभिकरण द्वारा स्व-रोजगार योजना के अंतर्गत 65 हितग्राहियों को 63.60 लाख रूपये, प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना (10 हजार) के अंतर्गत 397 हितग्राहियों को 39.70 लाख रूपये व प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना (20 हजार) के अंतर्गत 241 हितग्राहियों को 48.20 लाख रूपये, अंतव्यवसायी सहकारी समिति द्वारा संत रविदास स्वरोजगार योजना के अंतर्गत एक हितग्राही को 4 लाख रूपये तथा विभिन्न बैंको द्वारा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत 51 हितग्राहियों को 58 लाख रूपये की ऋण राशि के चेक वितरित किये गये। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में जिला रोजगार कार्यालय, शासकीय आई.टी.आई., म.प्र.डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, सतपुड़ा आई.टी.आई. और पॉलिटेक्निक कॉलेज परासिया द्वारा निजी कंपनियों में रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव व 45 रोजगार मेलों के माध्यम से 86 कंपनियों में रोजगार के लिये भाग लेने वाले 3291 युवाओं में से 1937 चयनित आवेदकों को ऑफर लेटर प्रदान किये गये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ