Top News

कलेक्टर श्री सुमन ने की विकासखंड परासिया, जुन्नारदेव एवं मोहखेड़के अंतर्गत जनसेवा शिविरों में प्राप्त आवेदनों में निराकरण की समीक्षा

कलेक्टर श्री सुमन ने की विकासखंड परासिया, जुन्नारदेव एवं मोहखेड़
के अंतर्गत जनसेवा शिविरों में
 प्राप्त आवेदनों में निराकरण की समीक्षा
छिन्दवाड़ा/ मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अन्तर्गत जिले की लगभग सभी ग्राम पंचायतों में घर-घर सर्वे के उपरांत प्रथम जनसेवा शिविरों का आयोजन संपन्न हो चुका है। प्राप्त आवेदनों का निराकरण सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत मुख्यमंत्री जन सेवा पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है। इन सभी आवेदनों का शीघ्रता के साथ निराकरण करते हुए निराकरण की भी ऑनलाइन एंट्री की जा सके, इसके लिए कलेक्टर  सौरभ कुमार सुमन द्वारा विकासखंडवार बैठकें लेकर ग्राम पंचायतवार प्राप्त एक-एक आवेदन का अनुश्रवण कर निराकरण की समीक्षा की जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को उन्होंने विकासखंड परासिया, जुन्नारदेव एवं मोहखेड़ के अंतर्गत जनपद पंचायतों के सभाकक्षों में आवेदनों का अनुश्रवण करते हुए निराकरण की गहन समीक्षा की।

  इन अनुश्रवण बैठकों में संबंधित विभागों के जिला अधिकारी, सेक्टर अधिकारी और मुख्य कार्यपालन अधिकारी के साथ ही जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायतों का पूरा अमला भी अपनी टेक्निकल टीम के साथ मौजूद था। मौके पर निराकरण की ऑनलाइन एंट्री के संबंध में सभी का ओरिएंटेशन भी किया गया और उनके डाउट भी दूर किए गए। इन बैठकों में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  हरेन्द्र नारायण व संबंधित एसडीएम द्वारा भी ग्राम पंचायतवार प्राप्त आवेदनों का अनुश्रवण किया गया। उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये ।

Post a Comment

और नया पुराने