भारतीय सेना की वेबसाइट से अग्निवीर का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

सेना भर्ती कार्यालय भोपाल में 27 अक्टूबर से 7 नवंबर तक मोतीलाल नेहरू स्टेडियम लाल परेड ग्राउंड पर अग्निवीर भर्ती की जा रही है । इसमें भोपाल के साथ ही 8 जिलों के प्रत्याशियों को अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क, अग्निवीर स्टोरकीपर तथा अग्निवीर ट्रेडमैन के लिए सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है।
सेना भर्ती के डायरेक्टर कर्नल श्री बाकुडी ने बताया कि भोपाल में 27 अक्टूबर से सेना की भर्ती शुरू होगी जो 7 नवम्बर तक चलेगी। भर्ती में छिंदवाड़ा के साथ ही भोपाल, बैतूल, होशंगाबाद (नर्मदापुरम), हरदा,  राजगढ़, रायसेन, सीहोर और विदिशा के प्रत्याशी भाग ले सकते हैं । इसके अतिरिक्त किसी अन्य जिले के युवा को इस भर्ती में मौका नहीं मिलेगा। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना में भर्ती के लिये जिन प्रत्याशियों ने आवेदन किए है और उन्हें अब तक एडमिट कार्ड नहीं मिले हैं, वह सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.join Indianarmy.nic.in पर लॉगइन कर एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। आवेदक अपने आवेदन की स्थिति की जानकारी भी देख सकते हैं । यदि किसी उम्मीदवार को समस्या आ रही है तो वह अपनी क्वेरी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर भेज सकता है या इसके संबंध में 22 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक लाल परेड ग्राउंड में स्थित शिकायत कक्ष में संपर्क कर सकता है। सेना कार्यालय के निर्देश के अनुसार आवेदक को एडमिट कार्ड में दिए समय पर रैली अधिसूचना के मुताबिक दस्तावेज लेकर भर्ती के लिए आना होगा। आवेदन ठीक से भरा होने पर एडमिट कार्ड  भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जा चुके हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default