![]() |
कलेक्टर श्री सुमन ने बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि 11 अक्टूबर को ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में स्थित सार्वजनिक मंदिरों की साफ-सफाई संबंधित प्रबंधन समितियों व पुजारियों के सहयोग से करें और इसी दिन शाम 5 बजे आम जन के सहयोग से दीपों के प्रज्जवलन, पूजा-अर्चना और कीर्तन आदि के कार्यक्रम आयोजित करें तथा इसका व्यापक प्रचार-प्रसार भी करें जिससे आस-पास के श्रध्दालु कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकें । उन्होंने महाकाल मंदिर से संबंधित प्रधानमंत्री श्री मोदी के कार्यक्रम के सीधे प्रसारण को देखने के लिये मंदिर प्रागंण अथवा मंदिर के पास किसी यथोचित स्थान पर टी.व्ही. स्क्रीन की व्यवस्था मंदिर प्रबंधन समितियों व स्थानीय प्रशासन के सहयोग से करने के लिये भी निर्देशित किया ।
Tags
छिंदवाड़ा
