चांद में हुआ सुपरसीडर का प्रदर्शन

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

सुपरसीडर यंत्र एक साथ करता है 3 ऑपरेशन नरवाई प्रबंधन, जुताई और बोआई-उप संचालक कृषि श्री सिंह

कृषि अभियांत्रिकी विभाग एवं शक्तिमान कम्पनी के संयुक्त तत्वाधान में आज जिले के विकासखंड चौरई के नगर चांद में नरवाई प्रबंधन में उपयोगी यंत्र सुपरसीडर का प्रदर्शन कार्यक्रम संपन्न हुआ । कार्यक्रम मे उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह, उप यंत्री कृषि अभियांत्रिकी सुश्री अश्विनी सिंह, सहायक संचालक कृषि श्री धीरज ठाकुर व श्री दीपक चौरसिया, कृषि विकास अधिकारी श्री उमेश पाटिल, शक्तिमान कम्पनी के एरिया मेनेजर श्री हीतेश रघुवंशी व डीलर श्री शैलेन्द्र चौरसिया और ग्राम के प्रगतिशील कृषक उपस्थित थे।
सुपरसीडर प्रदर्शन के दौरान उप संचालक कृषि श्री सिंह ने किसानों को बताया कि सुपरसीडर यंत्र कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा ऑन डिमान्ड श्रेणी में अनुदान पर उपलब्ध है। अनुदान पर क्रय करने के इच्छुक कृषक सहायक कृषि यंत्री कार्यालय में अपना आवेदन प्रस्तुत कर योजना का लाभ ले सकते है। इस योजना में शासन द्वारा सुपरसीडर पर 105000 रूपये का अनुदान देय है। उन्होंने बताया कि सुपरसीडर यंत्र एक साथ 3 ऑपरेशन नरवाई प्रबंधन, जुताई और बोआई करता है। उप यंत्री कृषि अभियांत्रिकी सुश्री सिंह ने किसानों को सुपरसीडर से होने वाले लाभ से अवगत कराते हुये बताया कि इस यंत्र से खड़ी नरवाई/कडवे में सीधे बोनी की जा सकती है। उन्होंने बताया कि मशीन के सामने की तरफ रोट्री यूनिट लगी होती है जो नरवाई को काटकर मिट्टी में मिलाने का कार्य करता है और पीछे की तरफ बोनी के लिये मशीन लगी होती है जिससे जुताई के साथ ही बोनी का कार्य भी होता है। इस प्रकार यह मशीन एक बार में दो कार्य करती है जिससे कृषकों के समय और पैसे दोनों की बचत होती है तथा खेती की लागत कम करके मुनाफा बढ़ाया जा सकता है । साथ ही यह यंत्र नरवाई में आग लगाने की समस्या से निजात पाने का बेहतरीन विकल्प भी है। शक्तिमान कम्पनी के एरिया मेनेजर श्री रघुवंशी ने यंत्र से संबंधित तकनीकी जानकारी किसानों को दी। सभी अधिकारियों द्वारा किसानों से नरवाई नहीं जलाने की अपील की गई तथा बताया गया कि यदि कोई कृषक नरवाई में आग लगाता है तो उसके विरूध्द दंडात्मक कार्यवाही का प्रावधान भी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default