कक्षा 10वीं एवं 12 वीं का परीक्षा परिणाम बेहतर लाने का करें प्रयास-कलेक्टर श्रीमती पटले

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न

कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने निर्देश दिये कि शैक्षणिक सत्र 2022-23 में कक्षा 10वीं एवं 12 वीं का परीक्षा परिणाम बेहतर लाने का प्रयास करें तथा विद्यार्थियों को अपना सर्वोत्तम योगदान प्रदान करें जिससे वे प्रोत्साहित होकर परीक्षा में अच्छे अंक अर्जित करने के साथ ही बेहतर परिणाम ला सकें । कलेक्टर श्रीमती पटले ने ये निर्देश आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में दिये । बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री गोपाल सिंग बघेल, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य श्री सत्येन्द्र सिंह मरकाम, जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र श्री जगदीश कुमार इड़पाचे, सभी बीइओ व बीआरसी और अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।

      बैठक में कलेक्टर श्रीमती पटले ने निर्देश दिये कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र में कक्षा 10वीं एवं 12 वीं का परीक्षा परिणाम किसी भी स्थिति में 80 प्रतिशत से अधिक होना चाहिये, अन्यथा संबंधित प्राचार्यो की जिम्मेदारी तय की जायेगी । उन्होंने कहा कि अभी परीक्षा में दो माह का समय शेष है और सभी प्राचार्य और शिक्षक इस अवधि में बेहतर ढंग से अध्यापन कार्य कराते हुये सभी विद्यार्थियों  की तैयारी अच्छे से करायें। उन्होंने निर्देश दिये कि हाजरी ऐप में शत-प्रतिशत उपस्थिति लगायें और नामांकन की कमी को दूर करने के लिये रणनीति बनाकर कार्य करें। उन्होंने निर्देशित किया कि ऐसे विद्यार्थी जिनकी समग्र आईडी नहीं होने के कारण मैपिंग नहीं हो पाई है, उसकी जानकारी टीएल बैठक में प्रस्तुत करें । बैठक में जिले के आदिवासी विकासखण्डों  में शिक्षकों की नियुक्ति और छात्रावासों के संबंध में भी चर्चा की गई एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ