सैनिक स्कूल रीवा के प्रशासनिक अधिकारी/प्राचार्य मेजर ए.पी.एस.भुल्लर ने बताया कि सैनिक स्कूल रीवा में कक्षा 6वी में प्रवेश के लिये आगामी 8 जनवरी 2023 को आगामी सत्र की अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2023 का आयोजन किया गया है । इस परीक्षा के लिये ऑनलाईन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि में वृध्दि की गई है। अब कक्षा 6वी में प्रवेश के लिये बालक और बालिकायें आगामी 5 दिसंबर तक ऑनलाईन आवेदन पत्र भर सकते हैं । कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले द्वारा इस संबंध में सभी विभाग प्रमुख अधिकारियों, आयुक्त नगरपालिक निगम व प्राचार्य शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, के साथ ही सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों, तहसीलदारों, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देश दिये है कि अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2023 और परीक्षा के लिये ऑनलाईन आवेदन भरे जाने की तिथि में वृध्दि किये जाने के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करें ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी इस अवसर का लाभ उठा सकें ।
सैनिक स्कूल रीवा में कक्षा 6वी में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन भरने की तिथि में वृध्दि
chif editor MANESH SAHU 9407073701
0


एक टिप्पणी भेजें