जिला अक्षय ऊर्जा अधिकारी श्री सुनील गहुखेड़कर ने बताया कि प्राचार्य श्री राजीव साठे और जिला अक्षय ऊर्जा अधिकारी द्वारा विद्यार्थियों व विद्यालय स्टाफ को ऊर्जा संरक्षण और बचत के उपायों पर जानकारी दी गई। निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 12वी (जीव विज्ञान) की छात्रा कुमारी शोमा फरकारे को प्रथम, कक्षा 11वीं (गणित) के छात्र श्री शुभम चरपे को व्दितीय, कक्षा 10वीं की छात्रा कुमारी गीतांजली देशमुख को तृतीय और कुमारी माहेश्वरी, श्री आर्यन चौधरी, कु.भूमिका बारंगे, श्री अमन डोंगरे व श्री तपेश डोंगरे को सांत्वना पुरुस्कार दिये गये। इसी प्रकार तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में छात्रा कुमारी भूमिका डिगरसे को प्रथम, कुमारी भूमिका आठनकर को व्दितीय और श्री अमन चौधरी को तृतीय पुरूस्कार के रूप में ऊर्जा बचत उपकरण दिये गये। कार्यक्रम को सफल बनाने में सर्वश्री जितेश डिगरसे, पंकज चौधरी, दिनेश यादव, श्रीमती अनिता पवार, श्रीमती मंगला कालबांडे और उच्चतर माध्यमिक शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।

0 टिप्पणियाँ