उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी डॉ.पक्षवार ने बताया कि युवा संवाद कार्यक्रम में कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ.पी.एस.परते ने कहा कि विद्यार्थियों को शासन की अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। उप संचालक डॉ.पक्षवार ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के विषय में जानकारी देने के साथ ही पशुओं में होने वाली बीमारियों व उसका आयुर्वेदिक घरेलू उपचार के संबंध में आवश्यक जानकारी दी । साथ ही पशुओं में होने वाले अफरा, थनैला रोग व अन्य संक्रामक रोग के बारे में भी बताया। इस अवसर पर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.टांडेकर ने बकरी पालन, श्वान एवं पेट शॉप की स्थापना के विषय में विद्यार्थियों को अवगत कराया। स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ की प्रभारी श्रीमती शिखा साहू ने बताया कि पशुपालन विभाग द्वारा बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी विद्यार्थियों से साझा की गई है । उन्होंने विद्यार्थियों को समझाईश दी कि वे स्वरोजगार की ओर भी ध्यान दें और अपने घर में जाकर अपने माता-पिता से चर्चा कर पशु चिकित्सा व पशुपालन विभाग की योजनाओं के परिपालन के लिये कार्य योजना बनाये एवं अपने जीवन में आगे बढ़ें । कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी श्री इंद्रपाल राऊत द्वारा किया गया।

0 टिप्पणियाँ