Top News

आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पद की पूर्ति के लिये अनंतिम चयन के संबंध में दावे/आपत्ति आमंत्रित

एकीकृत बाल विकास परियोजना छिंदवाड़ा ग्रामीण की परियोजना अधिकारी ने बताया कि आंगनवाड़ी केन्द्र जटामा में आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पद की पूर्ति के लिये परियोजना स्तरीय चयन समिति द्वारा श्रीमती मनीषा डेहरिया पति श्री प्रहलाद डेहरिया का अनंतिम चयन किया गया है । इस अनंतिम चयन के संबंध में यदि किसी को कोई आपत्ति हो तो वे आगामी 3 जनवरी 2023 तक अपने दावे/आपत्ति तथ्यात्मक दस्तावेज के साथ परियोजना के हायर सेकण्डरी स्कूल बाजार चौक सारना छिंदवाड़ा स्थित कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं ।

Post a Comment

और नया पुराने