Top News

जिला स्तरीय नवांकुर संस्थाओं की त्रैमासिक समीक्षा बैठक संपन्न

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद छिंदवाड़ा द्वारा सोमवार को जिला स्तरीय नवांकुर संस्थाओं की त्रैमासिक समीक्षा बैठक जिला पंचायत के सभाकक्ष में  परिषद के जिला समन्वयक श्री पवन सहगल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । इस अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान के जिला समन्वयक श्री सुधीर कृषक, जिला प्रशासन के पेसा एक्ट के मास्टर ट्रेनर श्री धीरेंद्र दुबे, परिषद के सभी विकासखंडों के समन्वयक व नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री सहगल ने बताया कि बैठक में स्वच्छ भारत अभियान के जिला समन्वयक श्री कृषक ने ओडीएफ प्लस की जानकारी देते हुए सभी नवांकुर संस्थाओं से इस कार्य में सहयोग का अनुरोध किया। बैठक में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री दुबे ने पेसा एक्ट की जानकारी दी। परिषद के जिला समन्वयक श्री सहगल ने बैठक में कहा कि जिले में नवांकुर संस्थाओं ने नशा मुक्ति अभियान, स्वच्छता, स्वास्थ जागरूकता सहित अन्य जागरूकता कार्य करने में जो सक्रियता दिखाई है, इसके लिये सभी बधाई के पात्र हैं । उन्होंने अपने सेक्टर की प्रस्फुटन समितियों, बीएसडब्ल्यू व एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थियों को भी साथ में जोड़ते हुए सभी से शासन के विभिन्न विभागों की योजनाओं को ग्रामीण स्तर पर पहुंचाने और विभिन्न जागरूकता कार्य के लिये एक सेतु के रूप में कार्य करने का आव्हान भी किया । बैठक में सभी विकासखंड समन्वयकों और नवांकुर संस्थाओं ने  अपने कार्य की त्रैमासिक रिपोर्ट प्रस्तुत की जिस पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया ।  

Post a Comment

और नया पुराने