Top News

जिले को आज 2 रैक से मिला 4000 मे.टन यूरिया व आगामी 2 दिवस में जिले को और मिलेगा 4000 मे.टन यूरिया व 3000 मे.टन डी.ए.पी

किसानों से आवश्यकता के अनुसार यूरिया प्राप्त करने की अपील

जिले को आज 2 रैक यूरिया से 4000 मे.टन यूरिया प्राप्त हुआ है जिसका भण्डारण जिले के सभी मार्कफेड गोदाम, सेवा सहकारी समितियों और पंजीकृत निजी उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों में कराया गया है। इसके अलावा आगामी 2 दिनों में इफको व कोरोमण्डल कम्पनी से भी लगभग 4000 मे.टन यूरिया जिले को प्राप्त होगा और एन.एफ.एल.कम्पनी से एक रैक डी.ए.पी. 3000 मे.टन भी जिले को प्राप्त होगी। वर्तमान मे जिले के उर्वरक प्रदाय केन्द्रो में 5750 मे.टन यूरिया का भण्डारण है। उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह ने जिले के किसानों से अपील है कि किसान अपने नजदीकी मार्कफेड गोदाम, अपने क्षेत्र की सेवा सहकारी समितियों और निजी प्रतिष्ठानों से धारित रकबे की आवश्यकता के अनुसार यूरिया प्राप्त कर सकते हैं। कृषक अपने साथ भू-ऋण पुस्तिका और आधार कार्ड की मूल प्रति अवश्य ले जायें।

Post a Comment

और नया पुराने