खेलों इण्डिया यूथ गेम्स 2022 की टार्च भोपाल से प्रारंभ होकर छिन्दवाडा जिले में 25 जनवरी को टार्च रिले की अगवानी होगी। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक श्री विनायक वर्मा की अध्यक्षता में आज पुलिस कन्ट्रोल रूम में बैठक संपन्न हुई। बैठक में टार्च रिले कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के संबंध में चर्चा की गई । बैठक में रक्षित निरीक्षक श्री प्रवीन नायडू, शिक्षा विभाग के कीडा अधिकारी श्री एच.एस.झिरवार, नेहरू युवा केन्द्र के जिला समन्वयक श्री के.के.उरमलिया, उच्च शिक्षा विभाग के कीडा अधिकारी श्री अजय ठाकुर व श्री अनिल झरबडे, समाजसेवी श्री पूरनलाल राजलानी, खेल संघों के प्रतिनिधि सर्वश्री राजेन्द्र ठाकुर, रविकान्त अहिरवार, गोविन्द इवनाती, इशु परमार और जिला कार्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित थे ।
खेलों इण्डिया यूथ गेम्स 2022 की टार्च रैली संबंधी बैठक संपन्न
chif editor MANESH SAHU 9407073701
0


एक टिप्पणी भेजें