हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के उपचार हेतु चलाया जा रहा प्रोजेक्ट मातृ सुरक्षा

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के उपचार हेतु चलाया जा रहा प्रोजेक्ट मातृ सुरक्षा
 सिवनी 20 जनवरी 23/ शासन के निर्देशानुसार मातृ मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से जिले में कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग के निर्देशन में 19 से 21 जनवरी तक "प्रोजेक्ट मातृ सुरक्षा" अभियान चलाया जा रहा है। अभियान अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त दल द्वारा 16 श्रेणी की 1358 संकटमयी श्रेणी (हाई रिस्क) गर्भवती महिलाओं का चिन्हांकन कर जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में महिलाओं के सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया जा रहा है। इसी कड़ी में विगत 19 जनवरी 23 को जिले सभी स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर चिन्हित 1358 अति जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा महिला बाल विकास विभाग के स्टाफ द्वारा महिलाओं को खान-पान हेतु उच्च गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करने, पोषण एवं स्वास्थ्य शिक्षा संबंधी अन्य आवश्यक जानकारी दी गई तथा स्वास्थ्य विभाग के जांच दल द्वारा महिलाओं का एचबी, शुगर, बी पी, सीबीसी की जांच कर आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default