माध्यमिक शिक्षा मंडल म.प्र.की कक्षा 10वीं की परीक्षा में आज 27878 परीक्षार्थियों ने दी सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा

जिला व विकासखंड स्तरीय निरीक्षण दलों ने 31 परीक्षा केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण

कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के मार्गदर्शन में जिले में आज माध्यमिक शिक्षा मंडल म.प्र.की कक्षा 10वीं की परीक्षा जिले के सभी 11 विकासखंडों के 156 परीक्षा केन्द्रों में संपन्न हुई जिसमें 28 हजार 633 परीक्षार्थियों में से 27 हजार 878 परीक्षार्थियों ने सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा दी तथा 755 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे । जिला शिक्षा अधिकारी श्री गोपाल सिंह बघेल व उनके दल द्वारा आज 4 परीक्षा केन्द्रों और सहायक संचालक शिक्षा श्री आई.एम.भीमनवार व उनके दल द्वारा 5 परीक्षा केन्द्रों तथा विकासखंड स्तरीय अधिकारियों और उनके दल द्वारा 22 परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण दलों को परीक्षा केन्द्रों में आज भी कोई नकल प्रकरण नहीं मिला ।                                                             
जिला शिक्षा अधिकारी श्री बघेल ने बताया कि उन्होंने अपने दल के साथ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गांगीवाड़ा, रिधौरा, उमरेठ और कुंडालीकला तथा सहायक संचालक शिक्षा श्री भीमनवार ने उनके दल के साथ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजौरी, छिंदी, लोटिया, जैतपुर और बटकाखापा के परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । इसके अलावा विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के दल ने विकासखंड छिंदवाड़ा, अमरवाड़ा व जुन्नारदेव में 2-2, विकासखंड चौरई में 5, विकासखंड मोहखेड़ व हर्रई में एक-एक और विकासखंड सौंसर, पांढुर्णा व परासिया में 3-3 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया । उन्होंने बताया कि विकासखंड छिंदवाड़ा में 4907, अमरवाड़ा में 2452, चौरई में 2564, मोहखेड़ में 2350, सौंसर में 2022, पांढुर्णा में 2359, परासिया में 3855, जुन्नारदेव में 2489, तामिया में 2061, हर्रई में 1592 और बिछुआ में 1227 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुये । 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ