अमरवाड़ा में युवा-20 शिखर सम्मेलन के अंतर्गत वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न


राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय छिन्दवाड़ा द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में शासकीय स्नातक महाविद्यालय अमरवाड़ा में विगत दिनों ग्रुप-20  के अंतर्गत युवा-20 शिखर सम्मेलन के अंतर्गत वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न हुई । इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों द्वारा नेशलन ऐजुकेशन पॉलिसी-2020 विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये गये ।
शासकीय स्नातक महाविद्यालय अमरवाड़ा के प्राचार्य ने बताया कि इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय में अध्ययनरत बी.ए., बी.कॉम. और बी.एस.सी स्नातक के विद्यार्थियों ने अपनी सहभागिता दी । प्रतियोगिता में पक्ष में सुश्री पूर्णिमा बंजारा प्रथम, सुश्री डॉली व्दितीय व श्री मोहित यादव तृतीय तथा विपक्ष में श्री आशीष साहू प्रथम, श्री नीलेश भलावी व्दितीय व सुश्री काजल पाथौड़े तृतीय स्थान पर रहे । कार्यक्रम का संचालन डॉ.अलकेश धाकड़े व आभार प्रदर्शन डॉ.सूमा थकाचन ने किया । कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ