मिट्टी का अवैध उत्खनन किये जाने पर एक जे.सी.बी.को किया गया जप्त


कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में एसडीएम परासिया श्री मनोज प्रजापति के मार्गदर्शन में तहसीलदार परासिया श्री महेश अग्रवाल द्वारा आज एक भूमि स्वामी की भूमि पर मिट्टी का अवैध उत्खनन किये जाने पर एक जे.सी.बी. को जप्त करने की कार्यवाही की गई । जे.सी.बी.को जप्त करने के बाद इसे ग्राम खमराजेठू के सुपरवाइजर  मलेश कुमार पिता भुवनलाल विश्वजकर्मा के सुपुर्द किया गया ।
तहसीलदार परासिया श्री अग्रवाल ने बताया कि भूमि स्वाकमी श्री रेशम पिता रामदयाल के ग्राम दरबई के पटवारी हल्का नंबर-2 दरबई के खसरा नंबर 68/2 रकबा-0.878 शासकीय (आबादी) मद और खसरा नंबर-66/1/4 रकबा-0.148 भूमि स्वामी मद के अंश भाग पर तिवारी कन्सट्रक्शन के सुपरवाइजर मलेश कुमार पिता भुवनलाल विश्व.कर्मा द्वारा अवैध रूप से इस भूमि के अंश भाग पर 10x3x0.6=18 घनमीटर पर अवैध उत्खनन किया जाना पाया गया। इस सडक निर्माण के ठेकेदार का नाम मोहन तिवारी है। उन्होंने बताया कि कार्यवाही के दौरान एक जे.सी.बी.क्रमांक-MP09.GE4507, एंजिन नंबर- 4H2152/0602520, चेचिस नंबर-1251207K2006 को जप्त किया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ