रामनवमी पर्व के आयोजन के दौरान कानून व्यवस्था, लोक शांति व सुरक्षा व्यवस्था के लिये कार्यपालिक दण्डाधिकारी नियुक्त


कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती शीतला पटले द्वारा 30 मार्च को रामनवमी पर्व के आयोजन के दौरान कानून व्यवस्था, लोक शांति व सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुये कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को निर्धारित क्षेत्र/स्थलों पर कार्यक्रम प्रारंभ से समाप्ति तक के लिये नियुक्त किया गया है । नियुक्त कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि अपने अनुभाग/तहसील क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर पर्व के आयोजन का संज्ञान लेते हुये विहित क्षेत्रों में सतत भ्रमण करें और वहां आयोजित होने वाले पर्व, धार्मिक समागम व अन्य सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान आने वाले श्रध्दालुओं/व्यक्तियों व अन्य व्यवस्थाओं का भारत सरकार के गृह विभाग व मध्यप्रदेश शासन द्वारा समय-समय पर जारी आदेश/निर्देशों के अनुक्रम में समुचित आंकलन करें एवं क्षेत्र में समुचित सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था की दृष्टि से क्षेत्रीय आवश्यकता के अनुसार कार्यपालिक दंडाधिकारियों और अधीनस्थ कर्मचारियों की ड्यूटी अपने स्तर से लगाते हुये पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ निरंतर संपर्क/समन्वय बनाये रखें । साथ ही यदि किसी महत्वपूर्ण अप्रिय घटना की जानकारी हो या जिला स्तर से कोई कार्यवाही अपेक्षित हो तो उससे तत्काल जिला दण्डाधिकारी और अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी को  अवगत करायें ।
अतिरिक्त कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री ओ.पी.सनोडिया ने बताया कि अनुविभाग छिंदवाड़ा में अनुविभाग के अंतर्गत थाना व चौकी के संपूर्ण क्षेत्र में अनुविभागीय दण्डाधिकारी छिंदवाड़ा, तहसीलदार छिंदवाड़ा व सभी नायब तहसीलदार छिंदवाड़ा, अनुविभाग अमरवाड़ा में अनुविभाग के अंतर्गत थाना व चौकी के संपूर्ण क्षेत्र में अनुविभागीय दण्डाधिकारी अमरवाड़ा, तहसीलदार अमरवाड़ा, नायब तहसीलदार अमरवाड़ा, प्रभारी तहसीलदार हर्रई व नायब तहसीलदार बटकाखापा तथा अनुविभाग परासिया में अनुविभाग के अंतर्गत थाना व चौकी के संपूर्ण क्षेत्र में अनुविभागीय दण्डाधिकारी परासिया, तहसीलदार परासिया व सभी नायब तहसीलदार परासिया, प्रभारी तहसीलदार उमरेठ व नायब तहसीलदार उमरेठ को कार्यपालिक दण्डाधिकारी नियुक्त किया गया है ।
इसी प्रकार अनुविभाग चौरई में अनुविभाग के अंतर्गत थाना व चौकी के संपूर्ण क्षेत्र में अनुविभागीय दण्डाधिकारी चौरई, प्रभारी तहसीलदार चौरई व सभी नायब तहसीलदार चौरई, प्रभारी तहसीलदार व नायब तहसीलदार चांद, प्रभारी तहसीलदार व नायब तहसीलदार बिछुआ, अनुविभाग जुन्नारदेव में अनुविभाग के अंतर्गत थाना व चौकी के संपूर्ण क्षेत्र में अनुविभागीय दण्डाधिकारी जुन्नारदेव, तहसीलदार व नायब तहसीलदार जुन्नारदेव एवं प्रभारी तहसीलदार तामिया, अनुविभाग पांढुर्णा में अनुविभाग के अंतर्गत थाना व चौकी के संपूर्ण क्षेत्र में अनुविभागीय दण्डाधिकारी पांढुर्णा, प्रभारी तहसीलदार व नायब तहसीलदार पांढुर्णा तथा अनुविभाग सौंसर में अनुविभाग के अंतर्गत थाना व चौकी के संपूर्ण क्षेत्र में अनुविभागीय दण्डाधिकारी सौंसर, तहसीलदार सौंसर व सभी नायब तहसीलदार सौंसर व प्रभारी तहसीलदार मोहखेड़ व नायब तहसीलदार सांवरी को कार्यपालिक दण्डाधिकारी नियुक्त किया गया है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ