जुन्नारदेव:-शुक्रवार शाम क्षेत्र में तेज आंधी तूफान ने किसानों की चिंता को बढ़ा दिया। इस समय किसानों के खेतों में गेहूं की फसल पककर तैयार है। थ्रेसिंग के लिए फसल को खेतों में एकत्रित किया हुआ है।तेज बारिश से फसल सीलन में बढ़ गई है।
इन दिनों फसली सीजन चरम पर है। खेतों में गेहूं फसल की कटाई चल रही है। किसान खेत में खड़ी गेहूं की फसल को काट रहा है तो कोई किसान थ्रेसिंग के लिए फसल को एकत्रित कर रहा है। सभी अपने खेतों में पूरी तरह व्यस्त हैं। शुक्रवार शाम 4:30 बजे छिंदवाड़ा जिला एवं नगर सहित ग्रामीणों में तेज आंधी के साथ जमकर आधा घंटा बारिश हुई.जिससे सड़को एंव नालियो मे पानी बहने लगा.साथ ही वातावरण में भी ठंडक घुल गई.बता दे बारिश ने किसानों की चिंता को बढ़ा दिया। आंधी के कारण किसानों के खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल भी इधर-उधर बिखर गई, जिससे किसान चिंतित हो गए। वहीं कटा पड़ा भूसा भी हवा में उडु गया। किसानो का कहना है कि बेमौसम बरसात से किसानों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। खेतों में एकत्रित गेहूं की फसल बारिश में भीगकर गिरने की संभावना है। साथ ही चरम पर चल रही गेहूं की कटाई भी प्रभावित होगी|



