छिन्दवाड़ा में उपभोक्ता हितों के दृष्टिगत विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस कार्यक्रम संपन्न


राज्य शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष श्री श्यामाचरण उपाध्याय की अध्यक्षता और जिला उपभोक्ता फोरम के सदस्य श्री चन्द्रशेखर माकोड़े की विशेष उपस्थिति में आज सिन्धु भवन मोहन नगर छिन्दवाड़ा में उपभोक्ता हितों के प्रचार-प्रसार के दृष्टिगत विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस कार्यक्रम संपन्न हुआ । कार्यक्रम में उपभोक्ताओं के साथ ही गणमान्य नागरिक, अधिकारी/कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे ।
जिला आपूर्ति अधिकारी सुश्री अंजू मरावी ने बताया कि कार्यक्रम में आम जनों को उपभोक्ताओं के अधिकार और उनके संरक्षण के लिये जागरूकता व उपभोक्ताओं के विवादों के समाधान के लिये जनजागृति के संबंध में अवगत कराया गया । साथ ही यह जानकारी दी गई कि जहां आप किसी भी तरह से अपना पैसा खर्च करते हैं, उसमें सही वस्तु या सेवा नहीं मिलने पर जिला उपभोक्ता फोरम (न्यायालय) में आवेदन प्रस्तुत कर क्षतिपूर्ति प्राप्त कर सकते हैं । कार्यक्रम के दौरान उपस्थित आम जनों से उनकी समस्याओं की जानकारी लेते हुये मौके पर ही उनका समाधान किया गया । इस अवसर पर उपभोक्ताओं की जागरूकता के लिये शॉर्ट फिल्म एवं नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन भी किया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ