मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना के अंतर्गत भारिया जनजाति के 13 हितग्राहियों को दुधारू पशु वितरित


कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल के मार्गदर्शन में आज जिले के जुन्नारदेव विकासखंड मुख्यालय पर मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना के अंतर्गत जिले के आदिवासी विकासखंड तामिया और जुन्नारदेव के भारिया जनजाति के 13 हितग्राहियों को दुधारू पशु वितरित किये गये । इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष जुन्नारदेव श्री रमेश सनोड़े, सर्वश्री आशीष ठाकुर, शरद कुरोलिया, सूरज चौधरी, राजेश झरबड़े व अन्य जनप्रतिनिधि, उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार, डॉ.बी.एल.सालेवार, डॉ.बोडेकर, डॉ.योगेश रोमिल व डॉ.प्रियंका मर्सकोले, सांची दुग्ध संघ के प्रबंधक श्री जे.के.जोशी, सर्वश्री विनोद ठाकरे, दिनेश यदुवंशी, कुलदीप पवार व शरद कुशवाह और हितग्राहीगण उपस्थित थे ।    
उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी डॉ.पक्षवार ने बताया कि मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना के अंतर्गत जिले के आदिवासी विकासखंड तामिया और जुन्नारदेव के भारिया जनजाति के 26 हितग्राहियों को दुधारू पशु प्रदाय करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है तथा पूर्व में 13 भैंस भारिया जनजाति के हितग्राहियों को प्रदाय की जा चुकी है । उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत आज जिले के विकासखंड तामिया के ग्राम चौरापठार के श्री बिशनलाल भारती व श्री कमलसिंह भारती, ग्राम पाटन ढाना की श्रीमती मनीषा भारती व श्रीमती किरन भारती, ग्राम बम्होरीकला की श्रीमती गुल्लोबाई भारती, बिजोरी की श्रीमती सरस्वती भारती, तामिया की श्रीमती छोटीबाई भारती, पलानी गेलडुब्बा के श्री सुखमन व कुंआबादला के श्री ब्रजलाल भारती को भैंस और ग्राम लुक्काढाना श्रीझोत के श्री धुरूलाल बिजालिया को गाय तथा विकासखंड जुन्नारदेव के ग्राम झापिया के श्री दुर्गादास भारती व श्री सकरलाल भारती को गाय और ग्राम झोतकला के श्री सुखदास भारती को भैंस का वितरण किया गया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ