अवैध शराब के उत्पादन, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय पर सतत जारी है कार्यवाही

अवैध शराब के उत्पादन, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय पर सतत जारी है कार्यवाही

कलेक्टर श्री क्षितिज सिंघल के आदेशो के परिपालन में आबकारी विभाग द्वारा जिले में जहरीली एवं अवैध शराब के उत्पादनसंग्रहपरिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सतत कार्यवाही की जा रही हैं।

      इसी क्रम में आबकारी विभाग द्वारा 29 मई से 04 जून तक वृत्त उत्तर में 5 प्रकरण पंजीबध्द करते हुए 17 ब.ली.मदिरा एव 400 कि.ग्रा महुआ लाहन अनुमानित मूल्य 32080/-रू. को जप्त कर नष्ट करने की कार्यवाही की गई इसी तरह दक्षिण में 3 प्रकरण पंजीबध्द करते हुए 12.52 ब.ली. मदिरा एवं 3307/-रू. को जप्त कर नष्ट करने की कार्यवाही की गई इसी तरह शहर में 4 प्रकरण 19.0 ब.ली. मदिरा एवं 4560/-रू. को जप्त करने की कार्यवाही की गई इसी तरह लखनादौन में 4 प्रकरण पंजीबध्द करते हुए 17.2 ब.ली. मदिरा एवं 4992/-रू. को जप्त कर नष्ट करने की कार्यवाही की गई इसी तरह घंसौर में 4 प्रकरण पंजीबधद करते हुए 17.0 ब.ली. मदिरा एवं 4080/-रू.को जप्त कर नष्ट करने की कार्यवाही की गई इस प्रकार कुल 20 प्रकरण पंजीबध्द करते 49019/-रू.की हुए 82.72 ब.ली. एवं 400 कि.ग्रा. महुआ लाहन नष्ट करने की कार्यवाही की गई। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ