इसी कड़ी में आज 12 जुलाई को मत्स्य उद्योग विभाग के अधिकारियों की टीम ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र परसवाडा विकासखण्ड परसवाडा के साप्ताहिक बाजार में 2900 रुपये की 30 किलोग्राम मेजर कार्प मछली एवं 50 किलोग्राम थाईलैण्ड मांगूर मछली जब्त की है।
 |
|
परसवाडा के साप्ताहिक बाजार में 30 किलोग्राम मेजर कार्प एवं 50 किलोग्राम थाईलैण्ड मांगूर मछली की गई जब्त30 किलोग्राम मेजर कार्प मछली की नीलामी से 2900 रुपये प्राप्तमछलियों का प्रजनन काल होने के कारण 16 जून से 15 अगस्त 2023 तक की अवधि के लिए जिले में मत्स्याखेट पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसी कड़ी में आज 12 जुलाई को मत्स्य उद्योग विभाग के अधिकारियों की टीम ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र परसवाडा विकासखण्ड परसवाडा के साप्ताहिक बाजार में 2900 रुपये की 30 किलोग्राम मेजर कार्प मछली एवं 50 किलोग्राम थाईलैण्ड मांगूर मछली जब्त की है।उप संचालक मत्स्योद्योग श्रीमती शशिप्रभा धुर्वे के मार्गदर्शन में गठित टीम दल प्रभारी श्रीमती मीना कोकोटे, सहायक मत्स्य अधिकारी, श्रीमती वैशाली मेश्राम मत्स्य निरीक्षक, राजकुमार सिंह सहायक ग्रेड-2, एवं प्रवीण मानकर द्वारा दिनांक 12 जुलाई 2023 को परसवाडा बाजार में कार्यवाही कर अवैध रूप से विक्रय की जा रही मछली जब्त कर पंचनामा कार्यवाही की गई है। परसवाडा के बाजार में आज की कार्यवाही में बिक रही 30 किलोग्राम मछलियों को जब्त कर उसकी नीलामी की गई है और नीलामी से प्राप्त 2900 रुपये की राशि शासन के खाते में जमा कराई गई है। 50 किलोग्राम थाईलैंड मांगूर प्रजाति की मछली जब्त की गई है और इन मछलियों को गड्ढा खोदकर नष्ट करा दिया गया है।