जामई में आबकारी विभाग की दबिश कार्रवाई, 48 बल्क लीटर शराब बरामद

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


सच की आंखें 

छिन्दवाड़ा/24 जून 2026/ कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के आदेशानुसार सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर.वैद्य के निर्देशन में आबकारी वृत जामई द्वारा आज जामई के वार्ड क्रमांक-2 स्थित इकलहरा क्षेत्र में अंकुर ढाबा एवं अपना ढाबा पर दबिश कार्रवाई की गई।

      कार्रवाई के दौरान म.प्र. आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) एवं 36 के अंतर्गत कुल 03 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। इस दौरान 20 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा, 8 बल्क लीटर बीयर, 9 बल्क लीटर विदेशी शराब एवं 11 बल्क लीटर देशी शराब सहित कुल 48 बल्क लीटर देशी एवं विदेशी शराब बरामद की गई।

      इस दबिश कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक एवं वृत प्रभारी श्री नरेंद्र नागेश के साथ आबकारी आरक्षक श्री मिथुन तथा सुश्री अमृता साहू उपस्थित थे। आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रखने की बात कही गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default