पूर्व विधायक पं.दुबे ने ग्राम बाड़ीवाड़ा से चौरई क्षेत्र में किया मध्यप्रदेश विकास पर्व का शुभारंभ

ग्राम पंचायत पांजरा और ग्राम बाड़ीवाडा में लगभग 22 लाख रूपये के विभिन्न विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 16 जुलाई से प्रारंभ किये गये मध्यप्रदेश विकास पर्व के अंतर्गत गत दिवस पूर्व विधायक पं.रमेश दुबे द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में जिले के ग्राम बाड़ीवाडा में चौरई क्षेत्र में विकास पर्व का शुभारंभ किया गया । उन्होंने विकासखंड चौरई के ग्राम पंचायत पांजरा और ग्राम बाड़ीवाडा में लगभग 22 लाख रूपये लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया । इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरोज राधेश्याम रघुवंशी और उपाध्यक्ष श्रीमती शैलकुमारी कमलेश वर्मा भी अतिथि के रूप में उपस्थित थीं । उल्लेखनीय है कि प्रदेश में आगामी 14 अगस्त तक मध्यप्रदेश विकास पर्व मनाया जा रहा है ।  
इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री दुबे ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं से बहन-बेटियों और किसानों की जिंदगी बदलने के लिये काम किया है। विकास पर्व में इस क्षेत्र को भी विभिन्न विकास कार्यों की सौगात मिलेगी । कार्यक्रम में एसडीएम श्री प्रभात मिश्रा, सीईओ जनपद पंचायत श्री तरुण राहंगडाले, नायब तहसीलदार सुश्री गीता राहंगडाले, जनपद पंचायत सदस्य सुश्री सुरक्षा दिनेश वर्मा, सर्वश्री विलसराम साहू, राधेश्याम पटेल, शिवनारायण साहू, विनय मिश्रा, सत्यनारायण चोरिया, रेखन पटेल, अनिल पटेल, धर्मेंद्र पटेल, सारंग पटेल, मुन्ना पटेल, लाला पटेल, राजकुमार वर्मा, राजू वर्मा, हरवन रघुवंशी, प्रदीप रघुवंशी, दीपक साहू, हरिओम साहू, राजाराम वर्मा व अन्य जनप्रतिनिधि सरपंच सुश्री अभिलाषा टीकाराम साहू व सुश्री प्रमिला साधुराम डेहरिया सहित ग्रामीणजन मौजूद थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ