कलेक्ट्रेट परिसर में भी सद्भावना दिवस पर अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई गई प्रतिज्ञा
भारत सरकार और राज्य शासन के निर्देशों के परिपालन में आज कलेक्ट्रेट परिसर में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर ने अधिकारियों व कर्मचारियों को सद्भावना दिवस की प्रतिज्ञा दिलाई। साथ ही जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में भी अधिकारियों, कर्मचारियों को सद्भावना दिवस की प्रतिज्ञा दिलाई गई। राज्य शासन द्वारा प्रतिवर्ष 20 अगस्त को सद्भावना दिवस मनाया जाता है तथा इस वर्ष 19 और 20 अगस्त को अवकाश होने के कारण आज 18 अगस्त को सद्भावना दिवस की प्रतिज्ञा दिलाई गई । इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।