वर्ल्ड टूरिज्म में छिंदवाड़ा के पर्यटन ग्राम सावरवानी ने बनाई अपनी एक अलग पहचानग्राम सावरवानी को सर्वोत्तम सकारात्मक पर्यटन क्षेत्र का मिलेगा रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म अवॉर्ड्स 202330 सितम्बर को दिल्ली में किया जायेगा सम्मानितपर्यटकों के लिए पहली पसंद बने ग्राम सावरवानी के होम स्टेछिन्दवाड़ा/ 03 सितम्बर 2023/ मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड की पहल पर करीब 8 माह पहले बने पर्यटन ग्राम सावरवानी को पर्यटकों के लिए खोला गया और कम समय में ही यहां के होम स्टे दुनिया भर के पर्यटकों की पहली पसंद बन गये हैं। अब छिंदवाड़ा के इस पर्यटन ग्राम ने विश्व में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। ग्राम सावरवानी को विश्व स्तर पर इंटरनेशनल सेंटर फॉर रिस्पांसिबल टूरिज्म (आई.सी.आर.टी.) के रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म अवॉर्ड्स 2023 से आगामी 30 सितंबर को नई दिल्ली में बीएलटीएम ट्रेड शो के दौरान समारोह में सम्मानित किया जायेगा। यह अवार्ड सर्वोत्तम सकारात्मक पर्यटन क्षेत्र के लिए दिया जा रहा है। कलेक्टर श्री मनोज पुष्प और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पार्थ जैसवाल ने ग्राम सावरवानी की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राम सावरवानी में जल्द ही पर्यटन से जुड़े अन्य कई विकास कार्य भी करवाये जायेंगे।जिला पुरातत्व, पर्यटन व संस्कृति परिषद के नोडल अधिकारी श्री बलराम राजपूत ने बताया कि मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के माध्यम से सावरवानी को पर्यटन ग्राम के रूप में विकसित करते हुये यहां 10 होम स्टे बनवायें गये हैं, जो अब देश-विदेश के पर्यटकों के लिए बहुत ही आकर्षण का केंद्र है। ग्राम सावरवानी ने विश्व स्तर पर इंटरनेशनल सेंटर फॉर रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म के रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म अवॉर्ड्स 2023 में अपना परचम लहराया है। टूरिज्म बोर्ड के ग्रामीण पर्यटन परियोजना के अंतर्गत छिंदवाड़ा जिले के ग्राम सावरवानी को इंटरनेशनल सेंटर फॉर रिस्पांसिबल टूरिज्म द्वारा अवार्ड से नवाजा जायेगा। ग्राम सावरवानी का प्रकृति के लिए सर्वोत्तम सकारात्मक पर्यटन श्रेणी में नामांकन किया गया था। रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म अवॉर्ड्स 2023 पुरस्कारों को चार क्षेत्रों अफ्रीका, भारत, लैटिन अमेरिका और शेष विश्व में विभाजित किया गया है। प्रत्येक क्षेत्र के विजेता को नवंबर में होने वाले वैश्विक पुरस्कारों के लिए नामित किया जायेगा। यहां पर उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने विलेज वेज संस्था के माध्यम से ग्राम सावरवानी को पर्यटन ग्राम के रूप में विकसित किया है जिससे स्थानीय स्तर पर ही लोगों को रोजगार मिल रहा है।

वर्ल्ड टूरिज्म में छिंदवाड़ा के पर्यटन ग्राम सावरवानी ने बनाई अपनी एक अलग पहचान
वर्ल्ड टूरिज्म में छिंदवाड़ा के पर्यटन ग्राम सावरवानी ने बनाई अपनी एक अलग पहचान ग्राम सावरवानी को सर्वोत्तम सकारात्मक पर्यटन क्षेत्र का मिलेगा रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म अवॉर्ड्स 2023 30 सितम्बर को दिल्ली में किया जायेगा सम्मानित पर्यटकों के लिए पहली पसंद बने ग्राम सावरवानी के होम स्टे छिन्दवाड़ा/ 03 सितम्बर 2023/ मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड की पहल पर करीब 8 माह पहले बने पर्यटन ग्राम सावरवानी को पर्यटकों के लिए खोला गया और कम समय में ही यहां के होम स्टे दुनिया भर के पर्यटकों की पहली पसंद बन गये हैं। अब छिंदवाड़ा के इस पर्यटन ग्राम ने विश्व में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। ग्राम सावरवानी को विश्व स्तर पर  इंटरनेशनल सेंटर फॉर रिस्पांसिबल टूरिज्म (आई.सी.आर.टी.) के रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म अवॉर्ड्स 2023 से आगामी 30 सितंबर को नई दिल्ली में बीएलटीएम ट्रेड शो के दौरान समारोह में सम्मानित किया जायेगा। यह अवार्ड सर्वोत्तम सकारात्मक पर्यटन क्षेत्र के लिए दिया जा रहा है। कलेक्टर श्री मनोज पुष्प और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पार्थ जैसवाल ने ग्राम सावरवानी की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राम सावरवानी में जल्द ही पर्यटन से जुड़े अन्य कई विकास कार्य भी करवाये जायेंगे। जिला पुरातत्व, पर्यटन व संस्कृति परिषद के नोडल अधिकारी श्री बलराम राजपूत ने बताया कि मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के माध्यम से सावरवानी को पर्यटन ग्राम के रूप में विकसित करते हुये यहां 10 होम स्टे बनवायें गये हैं, जो अब देश-विदेश के पर्यटकों के लिए बहुत ही आकर्षण का केंद्र है। ग्राम सावरवानी ने विश्व स्तर पर इंटरनेशनल सेंटर फॉर रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म के रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म अवॉर्ड्स 2023 में अपना परचम लहराया है। टूरिज्म बोर्ड के ग्रामीण पर्यटन परियोजना के अंतर्गत छिंदवाड़ा जिले के ग्राम सावरवानी को इंटरनेशनल सेंटर फॉर रिस्पांसिबल टूरिज्म द्वारा अवार्ड से नवाजा जायेगा। ग्राम सावरवानी का प्रकृति के लिए सर्वोत्तम सकारात्मक पर्यटन श्रेणी में नामांकन किया गया था। रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म अवॉर्ड्स 2023 पुरस्कारों को चार क्षेत्रों अफ्रीका, भारत, लैटिन अमेरिका और शेष विश्व में विभाजित किया गया है। प्रत्येक क्षेत्र के विजेता को नवंबर में होने वाले वैश्विक पुरस्कारों के लिए नामित किया जायेगा। यहां पर उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने विलेज वेज संस्था के माध्यम से ग्राम सावरवानी को पर्यटन ग्राम के रूप में विकसित किया है जिससे स्थानीय स्तर पर ही लोगों को रोजगार मिल रहा है।
ग्राम सावरवानी को सर्वोत्तम सकारात्मक पर्यटन क्षेत्र का मिलेगा रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म अवॉर्ड्स 2023
30 सितम्बर को दिल्ली में किया जायेगा सम्मानित
पर्यटकों के लिए पहली पसंद बने ग्राम सावरवानी के होम स्टे
छिन्दवाड़ा/ 03 सितम्बर 2023/ मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड की पहल पर करीब 8 माह पहले बने पर्यटन ग्राम सावरवानी को पर्यटकों के लिए खोला गया और कम समय में ही यहां के होम स्टे दुनिया भर के पर्यटकों की पहली पसंद बन गये हैं। अब छिंदवाड़ा के इस पर्यटन ग्राम ने विश्व में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। ग्राम सावरवानी को विश्व स्तर पर  इंटरनेशनल सेंटर फॉर रिस्पांसिबल टूरिज्म (आई.सी.आर.टी.) के रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म अवॉर्ड्स 2023 से आगामी 30 सितंबर को नई दिल्ली में बीएलटीएम ट्रेड शो के दौरान समारोह में सम्मानित किया जायेगा। यह अवार्ड सर्वोत्तम सकारात्मक पर्यटन क्षेत्र के लिए दिया जा रहा है। कलेक्टर श्री मनोज पुष्प और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पार्थ जैसवाल ने ग्राम सावरवानी की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राम सावरवानी में जल्द ही पर्यटन से जुड़े अन्य कई विकास कार्य भी करवाये जायेंगे।
जिला पुरातत्व, पर्यटन व संस्कृति परिषद के नोडल अधिकारी श्री बलराम राजपूत ने बताया कि मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के माध्यम से सावरवानी को पर्यटन ग्राम के रूप में विकसित करते हुये यहां 10 होम स्टे बनवायें गये हैं, जो अब देश-विदेश के पर्यटकों के लिए बहुत ही आकर्षण का केंद्र है। ग्राम सावरवानी ने विश्व स्तर पर इंटरनेशनल सेंटर फॉर रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म के रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म अवॉर्ड्स 2023 में अपना परचम लहराया है। टूरिज्म बोर्ड के ग्रामीण पर्यटन परियोजना के अंतर्गत छिंदवाड़ा जिले के ग्राम सावरवानी को इंटरनेशनल सेंटर फॉर रिस्पांसिबल टूरिज्म द्वारा अवार्ड से नवाजा जायेगा। ग्राम सावरवानी का प्रकृति के लिए सर्वोत्तम सकारात्मक पर्यटन श्रेणी में नामांकन किया गया था। रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म अवॉर्ड्स 2023 पुरस्कारों को चार क्षेत्रों अफ्रीका, भारत, लैटिन अमेरिका और शेष विश्व में विभाजित किया गया है। प्रत्येक क्षेत्र के विजेता को नवंबर में होने वाले वैश्विक पुरस्कारों के लिए नामित किया जायेगा। यहां पर उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने विलेज वेज संस्था के माध्यम से ग्राम सावरवानी को पर्यटन ग्राम के रूप में विकसित किया है जिससे स्थानीय स्तर पर ही लोगों को रोजगार मिल रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ