आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ ने मानव श्रृंखला बना कर फैलाई मतदाता जगरूकता

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

लोकतंत्र के लिए मतदान परम दायित्व है- राजस्व अनुविभागीय अधिकारी चौरई श्री मिश्रा

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज पुष्प और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं जिला नोडल अधिकारी स्वीप श्री पार्थ जैसवाल के मार्गनिर्देशन  तथा सहायक नोडल अधिकारी स्वीप एवं जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र श्री जे.के.इडपाचे, राजस्व अनुविभागीय अधिकारी चौरई श्री प्रभात मिश्रा व विकासखण्ड स्वीप प्लान अधिकारी एवं बीआरसी श्री मुकेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में आज स्कूल शिक्षा विभाग के शिक्षकों और महिला बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी केंद्र की कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर चौरई में मानव श्रृंखला का निर्माण कर गगन भेदी नारे "सारे काम छोड़ दो-सबसे पहले वोट दो, घर-घर साक्षरता फैलाएंगे-मतदान की जागरूकता लाएंगे" से परिसर गुंजायमान कर दिया । इस अवसर पर तहसीलदार श्री राजेन्द्र सिंह टेकाम, नायब तहसीलदार श्री अभिषेक वर्मा, परियोजना अधिकारी, बीएसी श्री रामावतार उइके व श्री सुखराम डेहरिया उपस्थित थे।
इस अवसर पर राजस्व अनुविभागीय अधिकारी चौरई श्री मिश्रा ने मतदाता जागरूकता के लिये  किये जा रहे कार्यो की सराहना करते हुये सबसे अपील की कि सभी मिलकर मतदाता सूची में 18 वर्ष पूर्ण होने वाले युवकों/युवतियों के नाम जुड़वायें । उन्होंने कहा कि आपका जोश बता रहा है कि लोकतंत्र के लिए मतदान कितना आवश्यक है । लोकतंत्र के लिए मतदान हमारा परम दायित्व है। स्वीप प्लान प्रभारी श्री राकेश कुमार मालवीय ने सभी उच्च अधिकारियों सहित तीनों विभागों के प्रति आभार व्यक्त करते हुये बताया कि स्वीप प्लान की गतिविधियां विकासखण्ड के सभी उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों, हाई स्कूलों, माध्यमिक व प्राथमिक शालाओं में चल रही है जिसमें विधानसभा निर्वाचन में मतदाताओं की जागरूकता के लिये विद्यार्थियों द्वारा भारत के लोकतंत्र, निर्वाचन की प्रक्रिया, भारत की मानव श्रृंखला बना कर मतदान के प्रति माहौल बनाने का कार्य सतत रूप से चल रहा है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default