दिवसीय प्राचार्य सम्मेलन संपन्न


क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर द्वारा देव इंटरनेशनल होटल में आयोजित त्रि-दिवसीय प्राचार्य सम्मेलन का गत दिवस समापन हुआ । इस सम्मेलन में केन्द्रीय विद्यालय संगठन के 47 विद्यालयों के प्राचार्यों के साथ ही क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक आयुक्त श्री हीरा लाल व श्रीमती सरोज दबास, प्रशासनिक अधिकारी श्री धर्मेन्द्र कुमार, वित्तीय अधिकारी श्री रजनीश सक्सेना विशेष मुद्दों पर विचार-विमर्श के लिये मौजूद थे । इस त्रि-दिवसीय सम्मेलन में विभिन्न विषयों पर 12 सत्रों में चर्चा संपन्न हुई जो मुख्य रूप से शैक्षिक, प्रशासनिक, संरचनागत व वित्तीय मुद्दों पर आधारित थी । सम्मेलन के दौरान विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये ।
केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-एक के प्राचार्य श्री हरि प्रसाद धारकर ने बताया कि समापन समारोह में उपायुक्त श्री सौमित श्रीवास्तव ने अपने पटाक्षेप उद्बोधन में बौद्धिक, शारीरिक, तार्किक और चारित्रिक गुणों को समाविष्ट करते हुए विद्यालयों को नेतृत्व प्रदान करने की बात की । इस दौरान सभी प्राचार्यों उनकी सेवा-पुस्तिकायें भी दिखाई गई । साथ ही जुलाई 2024 में सेवानिवृत्त हो रहे केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-2 के प्राचार्य श्री एम.पी.कुरवेती को सभी प्राचार्यो ने शुभकामनायें प्रदान कीं । सम्मेलन में प्रशासनिक अधिकारी और वित्तीय अधिकारी का श्री बिपिन झा ने स्वागत किया तथा स्थानीय प्राचार्य श्री धारकर द्वारा धन्यवाद-ज्ञापन की औपचारिकता पूरी की गई ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ