Top News

कलेक्टर श्री पुष्प एवं एसपी श्री वर्मा ने सिमरिया पहुंचकर लिया व्यवस्थाओं का जायजा


जिले की मोहखेड़ तहसील के ग्राम सिमरिया में  प्रस्तावित शिवमहापुराण कथा आयोजन के दृष्टिगत कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री मनोज पुष्प एवं पुलिस अधीक्षक श्री विनायक वर्मा आज शाम आयोजन स्थल पर पहुंचे और लॉ एंड ऑर्डर के दृष्टिगत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान 4 सितंबर को आयोजित नगर भ्रमण के रूट मार्ग और 5 से 9 सितंबर तक आयोजित कथा के स्थल और पार्किंग एरिया का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एडीएम श्री के.सी.बोपचे, एसडीएम सौंसर श्रीमती अंकिता त्रिपाठी व तहसीलदार सहित पुलिस व यातायात का अमला मौजूद था।

Post a Comment

और नया पुराने