कांग्रेस पार्षदों की गैर मौजूदगी बनी चर्चा का विषय
जुन्नारदेव ---- भारत सरकार की महती योजना विकसित भारत संकल्प यात्रा का नगर में प्रवेश के दौरान भव्य पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। नगर पालिका के नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर कन्या पूजन उपरांत आत्मनिर्भर भारत निर्माण के लिए संकल्प दिलाया गया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश हु, दर्शन मिगलानी, राजेश श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष नवजीत मोनू जैन नपा अध्यक्ष रमेश सैलोडे, उपाध्यक्ष सोनिया कुमरे, पार्षद संजय जैन, अमित यादव, लक्ष्मीबाई चंद्रवंश, सीएमओ भारत गजबे, बीईओ ओपी जोशी उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य सीएस दीक्षित, थाना प्रभारी आरपी, विवेक चंद्रवंशी कवरेती सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे नगर के नागरिक उपस्थित थे कार्यक्रम का मंच संचालन अनुरोध शर्मा और रामता प्रसाद शर्मा द्वारा किया गया। उपस्थित अतिथियों का नापा स्टाफ द्वारा स्वागत किया गया और भारत सरकार की विभिन्न योजनाएं जिसमें मुख्य रूप से स्वच्छता सुविधा, एलपीजी कनेक्शन, आवश्यक वित्त सेवाएं, आवास सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, पूर्ण पोषण, स्वच्छ पेयजल, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आदि विषय की जानकारी दी गई साथ ही प्रमुख योजनाओं का लाभ लक्षण लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंच जाने हेतु विभिन्न सरकारी स्टॉल भी लगाए गए जिसमें लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया गया।
कांग्रेस पार्षदों की गैर मौजूदगी रही चर्चा का विषय ---- भारत सरकार की इस विकसित भारत संकल्प यात्रा में कांग्रेस पार्षदों की गैर मौजूदगी विशेष चर्चा का विषय रही जहां पर इस कार्यक्रम से कांग्रेस पार्षदों ने पूर्ण कहा बायकोट कर लिया था। कांग्रेस पार्षदों द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित न होने का मुख्य कारण कार्यक्रम का भाजपामय होना बताया गया है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में नगर वासियों की उपस्थिति रही।

