Top News

छिंदा ग्राम पंचायत के ग्रामीण हुए लामबंद सरपंच सचिव की शिकायत

छिंदा ग्राम पंचायत के ग्रामीण हुए लामबंद सरपंच सचिव की शिकायत
रावनवाड़ा/परासिया। ग्राम पंचायत छिंदा के ग्रामीण बुधवार को जनपद पंचायत परासिया पहुंचे। जहां उन्होंने विभिन्न समस्याओं को लेकर सरपंच सचिव की शिकायत करते हुए जनपद सीईओ रश्मि चौहान व जनपद उपाध्यक्ष जमील खान को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहां गया है कि गांव के 72 क्वार्टर क्षेत्र में जहां वहां गंदगी फैली हुई है जिसकी  नियमित रूप से साफ सफाई नहीं की जाती। पिछले कुछ दिनों से मोटर पंप खराब पड़ी है जिसके चलते गांव में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है। जिसको लेकर सरपंच सचिव से बात की गई तो वह फंड नहीं होने की बात कह कर टाल देते हैं। पंचायत की विभिन्न मदों में राशि है जिसका भुगतान सरपंच सचिव द्वारा निरंतर किया जा रहा है फिर भी वह गांव की जरूरी मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिसके चलते ग्रामीण परेशान हो रही। सीईओ रश्मि चौहान ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि बंद पड़ी मोटर को शीघ्र प्रारंभ कर दिया जाएगा।  जिसके बाद होने वाली पेयजल समस्या से निजात मिलेगी। वहीं सचिव को बुलाकर अन्य समस्याओं की जानकारी ली जाएगी। और शीघ्र समाधान निकाल लिया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में रमेश कवरेती जयवंती कौशल्या वर्मा दीपक यादव सुरेखा परतेती सरज लाल भलावी पारस नाथ साहू आशा रावतेल कलावती सरला डेहरिया राजवती लक्ष्मण सल्लाम ममता मरकाम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। 

Post a Comment

और नया पुराने