मीरजापुर। समाजवादी पार्टी लोहियावाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मनोनीत होने पर जितेन्द्र कुमार गुप्ता का स्वागत समारोह पार्टी कार्यालय लोहियाट्रस्ट पर रखा गया। समारोह में सभी कार्यकर्ताओं ने मनोनीत राष्ट्रीय सचिव जितेन्द्र कुमार गुप्ता का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और उन्हें बधाई दी।
राष्ट्रीय सचिव श्री गुप्ता ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी है। इसके लिए मै राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभारी हूॅ और उनके प्रति आभार प्रकट करता हूॅ, उन्होने जो जिम्मेदारी दी है उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी से करूॅगा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि श्री गुप्ता के राष्ट्रीय सचिव बनने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिली है। उन्होने कहा कि लोकतंत्र में जो जनता को दुख देता है समय आने पर जनता उनसे हिसाब किताब करती है। इसलिए जनता ने फैसला लिया है कि इसबार भाजपा का सफाया होगा। भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता वोट के जरिये कड़ा जवाब देगी।
स्वागत समारोह में दामोदर प्रसाद मौर्या, सतीश मिश्रा, रामअनुज दूबे, अरशद अली, रामजी यादव, लेाकनाथ सिंह पटेल, बुद्वराम गौतम, महेन्द्र गुप्ता, धनेश्वर गुप्ता एडवोकेट, सौरभ सिंह, सूर्यकान्त सिंह पटेल, श्याम सुन्दर सोनकर आदि शामिल थें!

