Top News

प्राचीन खेड़ापति मंदिर में जगमगा रहे 31 ज्योति कलश

प्राचीन खेड़ापति मंदिर में जगमगा रहे 31 ज्योति कलश
प्राचीन खेड़ापति मंदिर में जगमगा रहे 31 ज्योति कलश

जुन्नारदेव ---- नगर के वार्ड क्रमांक एक खेड़ापति मंदिर में ज्योति कलश की स्थापना कर पूजन अर्चना का कार्य किया जा रहा है प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी पूजन अर्चन कर कलश स्थापित किए गए हैं मंदिर समिति के अध्यक्ष सतीश साहू से मिली जानकारी अनुसार इस वर्ष 31 ज्योति कलश मंदिर परिसर में जगमगा रहे हैं प्रतिदिन सुबह और शाम के समय पूजन अर्चन का कार्य स्थानी भक्तों द्वारा किया जा रहा है गौरतलब हो कि खेड़ापति मंदिर सैकड़ो वर्ष पुराना है जहां पर स्थानीय भक्तों की विशेष आस्था रहती है वर्तमान में मंदिर का निर्माण कार्य भी जारी है जिसमें स्थानीय भक्त बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी दे रहे हैं मंदिर परिसर में प्रतिवर्ष चैत्र नवरात्र के शुभ अवसर पर अंतिम दिवस भंडारे का भी भव्य आयोजन मंदिर समिति द्वारा किया जाता है। इस वर्ष भी ज्योति कलश का पूजन अर्चन विधि विधान से किया जा रहा है मंदिर समिति ने स्थानीय भक्तों से मंदिर परिसर में ज्योति कलश का दर्शन कर धर्म लाभ अर्जित करने की बात कही है।

Post a Comment

और नया पुराने