Top News

मप्र राज्य हज कमेटी द्वारा जिला हज कमेटी का गठन

मप्र राज्य हज कमेटी द्वारा जिला हज कमेटी का गठन
सूफी पीर मोहम्मद दस्सु बाबा अध्यक्ष, अजहर मंसूरी उपाध्यक्ष नियुक्त

छिंदवाड़ा।
 मध्यप्रदेश राज्य हज कमेटी भारत सरकार के हज अधिनियम 2002 के अंतर्गत मध्यप्रदेश शासन की धारा के उपक्रम के अनुसार भोपाल मध्य प्रदेश राज्य हज कमेटी पत्र के अनुसार जिला हज कमेटी का गठन किया गया है। जिनमें भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शेषराव यादव जी एवं लोकसभा प्रत्याशी संसद प्रतिनिधि विवेक बंटी साहू की अनुशंसा पर सूफी पीर मोहम्मद दस्सु बाबा अध्यक्ष, अजहर मंसूरी उपाध्यक्ष, शहबाज़ खान सचिव, जलील शाह सह सचिव, डॉ. इस्माइल अंसारी कोषाध्यक्ष एवं सदस्य के रूप में असलम अंसारी, मसूद अहमद, मुस्तफा शाह कुद्दुस बाबा, शेख हासिद, शैख शकील, रमज़ान खान, मोहम्मद अर्मिया, शहादत चिश्ती, इरफ़ान खान, इशरत मंसूरी की नियुक्ति की गई है। सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने इस नियुक्ति पर हज कमिटी भोपाल चेयरमैन रफत बरसी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव जी, लोकसभा प्रत्याशी बंटी विवेक बंटी साहू के प्रति आभार व्यक्त किया है

Post a Comment

और नया पुराने