Top News

सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो अनुष्का एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने मतदाता को जागरुक कर मतदान का दिलाया संकल्प

सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो अनुष्का एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने मतदाता को जागरुक कर मतदान का दिलाया संकल्प 
 जुन्नारदेव/कलेक्टर जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शैलेंद्र सिंह जी के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वय श्री अखिलेश जैन जी व विकासखंड समन्वयक श्री संजय बामने जी के कुशल मार्गदर्शन में सामाजिक संस्था मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के नवांकुर संस्था अनुष्का एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा विकासखंड जुन्नारदेव के सेक्टर क्रमांक 5 के सभी ग्रामों में सतत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया ग्रामीणों को युवाओं को महिलाओं को प्रेरित कर निष्पक्ष और निडर होकर अपना मतदान करने के लिए जागरूक किया गया व शपथ दिलाई गई। संस्था अध्यक्ष श्रीमती जीतिका विश्वकर्मा द्वारा कहा गया लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए शत प्रतिशत मतदान करना जरूरी है वोट डालने के लिए 12 दस्तावेज की जानकारी भी दी गई। चुनाव का पर्व देश का पर्व स्लोगन पर भी काम करना है व मतदान करने की शपथ लेना है। रामपुर ,बाना बेहरा, बिछुआ, चिचोली, उमर डोह ,मलदा मऊ, सिंदरी मऊ कांगड़ा , नून खड़क गोरख घाट, विच बेहरी, सांगा खेड़ा, टेमरू, चरण भाटा ,झोत कला बारू खेड़ा, करंजी, डेहरी, जैसे कई गांव में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया व मतदान करने के लिए उमंग दिखाई अध्यक्ष जीतिका विश्वकर्मा ने सभी को धन्यवाद कर चुनाव का पर्व देश का पर्व को निडरता के साथ निष्पक्षता के साथ पूर्ण मतदान करते हुए मनाने की बात कही ।

Post a Comment

और नया पुराने