Top News

लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए उत्सव जैसे माहौल मेंमतदान दल, मतदान सामग्री व ईवीएम के साथ हुये रवाना

लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए उत्सव जैसे माहौल में
मतदान दल, मतदान सामग्री व ईवीएम के साथ हुये रवाना
छिंदवाड़ा और चौरई के मतदान दलों को जिला मुख्यालय से 
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिंह ने शुभकामनाएं देकर किया रवाना
छिन्दवाड़ा/ 18 अप्रैल 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शीलेन्द्र सिंह के मार्गनिर्देशन में लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदान के लिये आज मतदान दलों को उत्सव जैसे माहौल में मतदान सामग्री और ईवीएम प्रदाय कर मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया गया । विधानसभा छिंदवाड़ा और चौरई के मतदान दलों को शासकीय पीजी कॉलेज छिंदवाड़ा से मतदान सामग्री और ईवीएम का वितरण कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिंह की मौजूदगी में किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिंह ने मतदान दलों का उत्साहवर्धन करते हुए शुभकामनाएं देकर उन्हें रवाना किया। शेष सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदान सामग्री का वितरण विधानसभा मुख्यालय में बनाए गए मतदान सामग्री वितरण स्थल से किया गया। जुन्नारदेव में शासकीय कन्या शिक्षा परिसर जुन्नारदेव, अमरवाड़ा में शासकीय मॉडल स्कूल अमरवाड़ा, सौंसर में कृषक विश्राम भवन कृषि उपज मंडी परिसर सौंसर, परासिया में शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय खिरसाडोह और पांढुर्णा में कृषक विश्राम गृह कृषि उपज मंडी परिसर पांढुर्णा में बनाए गए मतदान सामग्री वितरण स्थल से मतदान सामग्री और ईवीएम प्राप्त कर मतदान दल मतदान केन्द्रों के लिये रवाना हुये। लोकसभा निर्वाचन के अंतर्गत मतदान के बाद सभी विधानसभा क्षेत्रों से मतदान सामग्री और ईवीएम की वापसी शासकीय स्वशासी पीजी कॉलेज छिंदवाड़ा में बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम में ही होगी।   

Post a Comment

और नया पुराने