Top News

मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत पुलिस ग्राउंडछिंदवाड़ा में विशाल मोटर साइकिल/स्कूटर रैली संपन्न

मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत पुलिस ग्राउंड
छिंदवाड़ा में विशाल मोटर साइकिल/स्कूटर रैली संपन्न
छिन्दवाड़ा/ लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शीलेन्द्र सिंह और जिला नोडल अधिकारी स्वीप एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल के मार्गनिर्देशन में मतदाता जागरूकता अभियान के स्वीप प्लान के अंतर्गत अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री के.सी.बोपचे द्वारा आज स्थानीय पुलिस ग्राउंड छिंदवाड़ा में हरी झंडी दिखाकर शासकीय अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षकों, पुलिसकर्मियों आदि की मोटरसाइकिल व स्कूटर रैली का शुभारंभ से किया गया । यह रैली पुलिस ग्राउंड से प्रारंभ हुई और फव्वारा चौक, ईएलसी चौक व कलेक्ट्रेट के पीछे से होते हुये पुन: पुलिस ग्राउंड पर आकर इसका समापन हुआ। इस मतदाता जागरूकता रैली में लगभग 300 कर्मचारी, अधिकारी, पुलिसकर्मियों आदि ने सहभागिता कर मतदाता जागरूकता का संदेश देते हुये मतदान के लिए प्रेरित किया । मतदाता जागरूकता रैली में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बोपचे के साथ ही सहायक नोडल अधिकारी स्वीप एवं जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र श्री जे.के.इडपाचे, सहायक संचालक शिक्षा जनजातीय कार्य विभाग श्री उमेश कुमार सातनकर, नगरपालिक निगम के स्वीप प्रभारी एवं सहायक यंत्री श्री विवेक चौहान, जिले की स्वीप टीम के श्री विनोद जैन, डॉ.अमर सिंह व श्री मोहसिन खान और विकासखंड के स्वीप नोडल अधिकारी एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयक श्री केकतपुरे, बीएससी श्री गजेंद्र ठाकुर व सुश्री पूजा श्रीवास्तव, जिला स्वीप आईकॉन सुश्री विनीता नेटी, दिव्यांग आईकॉन श्री हरिओम विश्वकर्मा, शासकीय कला पथक दल के प्रमुख कलाकार श्री नरेंद्र पाल सहित स्वीप के सभी सहयोगियों ने रैली में अपनी सहभागिता निभाई ।          

Post a Comment

और नया पुराने