Top News

जुआरियों के विरुद्ध धारा 13 जुंआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है ।

पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा श्री मनीष खत्री के निर्देश
जुआरियों के विरुद्ध धारा 13 जुंआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है ।
पर आज दिनांक 31/05/2024 को विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई की परासिया के खालसा पेट्रोल पंप के सामने रईस खान की दुकान के पीछे बने बड़े बरामदे में काफी संख्या में लोग जुआ खेलने के लिए इकट्ठे हुए हैं व जुआ खेल रहे हैं मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु थाना परसिया,थाना उमरेठ, थाना चांदामेटा, चौकी बड़कुही, चौकी न्यूटन तथा एसडीओपी कार्यालय के स्टाफ की संयुक्त टीम एसडीओपी परासिया जितेंद्र जाट के नेतृत्व में बनाकर बताए गए स्थान पर दबिश दी गई जो रईस खान की दुकान के पीछे बने बरामदे में कुल 20 लोग जुआ खेलते हुए मिले जिनके कब्जे से 252000 नगदी ताश के 52 पत्ते तथा कुल 20 मोबाईल कीमती करीबन ₹650000 रुपए व घटनास्थल रईस खान की दुकान के सामने उपरोक्त जुआ खेलने वाले व्यक्तियों की 05 मोटर साइकिल कीमती करीबन 350000 रुपए व एक कार कीमती करीबन 300000 रुपए मिले कुल मसरूका 1352000 रुपये । जिन्हें विधिवत समक्ष गवाहों के जप्त किया जाकर उपरोक्त सभी जुआरियों के विरुद्ध धारा 13 जुंआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है ।

Post a Comment

और नया पुराने