Top News

अनुष्का एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी संबंधता मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला

अनुष्का एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी संबंधता मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला
छिंदवाड़ा/मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला छिंदवाड़ा के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन जी के निर्देशन में व विकासखंड समन्वयक श्री संजय वामने जी के मार्गदर्शन में आज दिनांक को डूंगरिया भरदागढ़ पंचायत के ग्राम वासरी के प्रतीक्षालय में सार्वजनिक प्याऊ नव अंकुर संस्था अध्यक्ष श्रीमती जीतिका विश्वकर्मा द्वारा खोला गया जहां किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य श्री श्यामल राव जी विकासखंड अधिकारी श्री संजय बामने जी के हस्त कमलो से जल से भरे मटको की फूल अर्पित कर दीपक जलाकर पूजन किया गया। समिति के सभी सदस्यों द्वारा भी पूजन किया गया। साथ ही समिति के अध्यक्ष व सदस्यों के द्वारा सभी अतिथियों का शाल और श्रीफल देकर स्वागत किया गया। श्री श्यामल राव जी द्वारा अपने उद्बोधन में हमारे शरीर में जल की विशेषता राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए प्याऊ का महत्व बताया गया । कार्यक्रम में नव अंकुर संस्था अध्यक्ष श्रीमती अर्चना माहुरे बीएसडब्ल्यूएमएसडब्ल्यू की छात्राएं कुमारी योगिता कुमारी आयुषी श्रीमती बसंती पवार श्रीमती लता चौहान श्रीमती राठौर काकी जी श्रीमान अचल सिंह जी सरपंच डूंगरिया बरदागढ बलराज फलके श्रीमान नवीन विश्वकर्मा व ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती जीतिका विश्वकर्मा द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

Post a Comment

और नया पुराने