Top News

शिव भक्त द्वारा पहली पायरी मंदिर में भेंट की गई नागदेव की तांबे की प्रतिमा

शिव भक्त द्वारा पहली पायरी मंदिर में भेंट की गई नागदेव की तांबे की प्रतिमा
जुन्नारदेव ----- शिव की नगरी जुन्नारदेव में शिव भक्त शिव की आस्था में सदैव लीन रहते हैं वही अपने आराध्य के लिए अनेकों भेंट भी शिव भक्त द्वारा अर्पित की जाती है जुन्नारदेव नगर के शिव भक्त सचिन कनौजिया द्वारा शुक्रवार को भगवान शिव के गले का गहना नाग देवता की प्रतिमा स्थानीय पहली पायरी जुन्नारदेव विशाला के अविरल जलधारा के पास स्थित मंदिर में भेंट की गई इस दौरान उनके साथ विशाल नागनिंगम (अन्ना) गुड्डू वन्से, सोहन जामोदकर सहित बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी जनता उपस्थित थी जहां पर विधि विधान से नाग देवता को मंदिर में विराजित कराया गया।

Post a Comment

और नया पुराने