गुड़ी अंबाडा मे मनाया गया रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस

गुड़ी अंबाडा मे मनाया गया रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस
  आदिवासी कार्यालय पर वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस मनाए गया, जिसमे हमारी मातृ शक्ति ने बढ़ चढ़ कर अपनी उपस्थिति समाज के हित में दर्ज की, रानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर सर्व प्रथम ग्राम सभा अध्यक्ष प्रताप उईके,कमलेश उईके,सीता राम उईके एवं महिला अध्यक्ष सरोज बट्टी द्वारा पुष्मला एवं दीप प्रज्वलित कर तिलक लगाया गया, फिर ग्राम की मातृ शक्ति दिव्या कुमरे, लता उईके ने अपना उदबोधन दिया। रितेश धुर्वे एवं चरण लाल कवरेती जी ने भी अपना उदबोधन दिया, एवं गौरव ठाकुर ने रानी दुर्गावती के जीवन की पूरी जानकारी दी एवं बलिदान याद किया, मेहरबान कुमरे द्वारा मंच का संचलन किया गया।रघुवीर उईके, गीतांजलि कुमरे, कमलेश ठाकुर,अकाश परतेती व अन्य युवा वर्ग व मातृशक्ति का विशेष सहयोग रहा। बलिदान दिवस पर सभी मातृ सशक्ति ने, संकल्प लिया की अपने ग्राम को सशक्त बनाने के लिए, ग्राम सभा को सशक्त करेंगे एवं ग्राम सभा के माध्यम से ग्राम मे संचालित अंग्रेजी शराब दुकान ग्राम से हटाने ग्राम में संचालित सट्टा भट्टा, अवैध रेत और कोयला खनन बंद कराने,ग्राम में वृक्षारोपण करने, एवं ग्राम की सरकारी व गैर सरकारी जमीन के उपयोग व विकास पर चर्चा कर ग्राम सभा के माध्यम से लागू करवाने का निर्णय लिया गया 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ