परासिया छिंदवाड़ा नयादौर मोहन कहार सडक के दोनों तरफ नाली तक अतिक्रमण हटाया जाए

परासिया छिंदवाड़ा नयादौर मोहन कहार सडक के दोनों तरफ नाली तक अतिक्रमण हटाया जाए
परासिया छिंदवाड़ा नयादौर मोहन कहार सडक के दोनों तरफ नाली तक अतिक्रमण हटाया जाए

  परासिया. पूर्व निर्देशों का पालन करें नगर पालिका परासिया : सोमवार को व्यापारी मंडल परासिया की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के बाद व्यापारी गणों ने नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय को एक ज्ञापन सौपा है, जिसमें कहा गया है कि पूर्व में, परासिया नगर में तत्कालीन कलेक्टर सुनील टंडन, और 2014 में प्रभारी कलेक्टर अभिषेक सिंह के मार्गदर्शन पर नगर के दोनों तरफ मुख्य मार्ग में 30 फीट चौड़ी सड़क और नाली की सहमति हुई थी ,इसी के अनुरूप, व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान और दुकानें बनाई है। नगर के मुख्य मार्ग में कोई भी प्रतिष्ठान और दुकान नाली के ऊपर या बाहर नहीं बनाई गई है। व्यापारी गणो ने नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय से अनुरोध किया है कि मुख्य मार्ग के दोनों तरफ नाली तक अतिक्रमण हटाया जावे। यह निर्देश नगर पालिका को दिया जाए। परासिया नगर की तीनों मुख्य मार्ग में एसडीएम पुष्पेंद्र निगम के आदेशानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है ।व्यापारियों का मानना है कि पूर्व निर्देश का पालन करते हुए नगर पालिकाअतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जाए। अवसर पर गोविंद राय, भारत जैन, डॉक्टर एस एल ठाकुर, प्रकाश सोनी ,सुभाष सहगल, भगवान खंडेलवाल, प्रदीप सोनी, गगन खंडूजा, वीर बहादुर सिंह, सहित अन्य व्यापारी गण उपस्थित हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ