Top News

ओमप्रकाश जोशी को "अध्यापक की आवाज" मासिक पत्रिका सप्रेम भेंट की गई।

ओमप्रकाश जोशी को "अध्यापक की आवाज" मासिक पत्रिका सप्रेम भेंट की गई।
आज शिक्षक शरद कुमार शिववेदी प्राथमिक शिक्षक एकीकृत शासकीय हाई स्कूल बरेलीपार , शिक्षा संदर्भ समूह के ब्लाक समन्वयक द्वारा कार्यालय पहुंचकर विकासखंड स्त्रोत समन्वय महोदय अरविंद डेहरिया और विकासखंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश जोशी को "अध्यापक की आवाज" मासिक पत्रिका सप्रेम भेंट की गई।
समन्वयक शरद कुमार शिववेदी शिक्षक द्वारा शिक्षाविद गिजुभाई बधेका, शिक्षाविद डॉक्टर गुलाब चौरसिया की सोच ,विचारधारा, शिक्षादर्शन व कार्य के संबंध में सारगर्भित चर्चा की गई। शिक्षकों को रचनात्मक कार्य करने के लिए प्रेरित करने हेतु संगोष्ठी कार्यशाला का आयोजन करने के संबंध में विस्तृत चर्चा कीजिए। जिसमें दोनों अधिकारियों के द्वारा अपनी सहमति दी गई। अध्यापक की आवाज पत्रिका अपने लेख प्रेषित करने की भी बात कही गई। ताकि शिक्षकों को भी उत्साहित कियाजा सके। 
विकासखंड में नवाचार व उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को गिजुभाई शिक्षा सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित करने हेतु एवं शिक्षा संदर्भ ऑन के संबंध में विशेष चर्चा की गई।

Post a Comment

और नया पुराने