Top News

अधिकारियों की उदासीनता से नहीं हटाया गया अतिक्रमण

अधिकारियों की उदासीनता से नहीं हटाया गया अतिक्रमण
अधिकारियों की उदासीनता से नहीं हटाया गया अतिक्रमण
बंटी सायकल स्टोर्स चौराह बना नगर परिषद की गले की फांस

 बिछुआ न्यूज़ हाल ही में नगर परिषद बिछुआ द्वारा नगर के कई वार्डो में सी सी सड़क नाली निर्माण कार्य ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है लेकिन वार्डो में कई जगह जनता को परेशानी भुगतना पड़ रहा है ऐसा ही मामला वार्ड नं 6 ,4 3 मे बनी हुई हैं बंटी सायकल स्टोर्स चौंक के पास पर अतिक्रमण कर मकान बना हुआ है जिसके कारण वार्ड नंबर 4 नाली का निर्माण कार्य रुका हुआ है जब इस विषय को लेकर इंजीनियर से बात की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि बंटी सायकल स्टोर्स चौराहे पर अतिक्रमण कर मकान बना हुआ है जिससे पानी की निकासी नहीं हो रही हैं 
नगर परिसद द्वारा अतिक्रमण धारियों को नोटिस जारी कर भी आज तक नहीं हुई कार्यवाही
सिटी साइकिल स्टोर्स के चौराहे पर अतिक्रमण बने मकान पर नगर परिषद के द्वारा 2018 से आज तक लगभग 20 से 30 बार नोटिस जारी किया गया लेकिन नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया 
जिससे अतिक्रमणयो के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं
अतिक्रमण की समस्या लोगों के लिए परेशानी बनती जा रही है. सभी प्रमुख सड़कें अतिक्रमण की चपेट में है. अतिक्रमण के कारण सड़कें संकीर्ण हो गई हैं अतिक्रमण है जाम की प्रमुख समस्या. जिसका मुख्य कारण अतिक्रमण ही है.
वर्तमान मे वार्ड नंबर में सांसद निधी से नाली का निमार्ण कार्य हो रहा है लेकीन बंटी सायकल स्टोर्स चौराहे पर छोड़ दिया गया है जिससे नाली में पानी भर गया है जिसकी निकासी नहीं हो रही है कीचड के कारण राहगीर गिर रहे हैं उस रास्ते से हजारों लोग का आना जाना रहता है

इनका कहना है कि

मुझे एक माह के लिए बिछुआ नगर परिषद का प्रभार मिला हैं आपके माध्यम से मुझे मामला संज्ञान में आया है बिछुआ इंजीनियर से मामले को जांच कर अतिक्रमण धारियों पर जल्द कार्रवाई की जायेंगी


    सीएमओ
    अभयराज सिंह
     नगर परिषद बिछुआ 

चौराहे पर पानी जमा होने से आने जाने वाले राहगीर को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है यहां से सुबह बच्चों का भी स्कूल के लिए आना-जाना रहता है लेकिन दबंग व्यक्ति के द्वारा अतिक्रमण किया गया है चौराहे का अतिक्रमण नहीं हट जाता तब तक नाली का निर्माण सही ढंग से नहीं हो सकता उसके बाद ही पानी की निकासी होंगी
          बंटी साहु
      वार्डवासी नंबर6

Post a Comment

और नया पुराने