Top News

डिप्थीरिया एवं टिटनेस मुक्त अभियान के तहत टीकाकरण प्रारंभ

डिप्थीरिया एवं टिटनेस मुक्त अभियान के तहत टीकाकरण प्रारंभ
 जुन्नारदेव ---- जुन्नारदेव विकासखंड में डिप्थीरिया एवं टिटनेस संक्रमण से बचाव हेतु टीकाकरण अभियान गुरुवार 8 अगस्त से प्रारंभ किया गया। अभियान के तहत शासकीय श्री नंदलाल सूद उत्कृष्ट विद्यालय जुन्नारदेव में कक्षा छठवीं से कक्षा 11वीं तक के छात्र छात्राएं जिनकी आयु 10 वर्ष और 16 वर्ष की है उन्हें टीका लगाया गया। कुल 85 बच्चो को टीका लगाया गया। नगर में पंडित रविशंकर, सरदार पटेल एवं नंदलाल सूद स्कूल में टीके लगाए जा रहे है। प्रति गुरुवार 3 माह तक निर्धारित उम्र के बच्चो को टीके लगाए जायेंगे। टीकाकरण अभियान में एएनएम गायत्री वटके, आशा कार्यकर्ता रोशनी साहू, सुपरवाइजर डीएस राजपूत, आशा पर्यवेक्षक प्रमिला नागोतिया ने सहयोग योग प्रदान किया।

Post a Comment

और नया पुराने