घोड़ावाडी : शिवाजी चौक नाग मंदिर में नाग पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है ग्रामीण क्षेत्र में भी भक्तिभाव के साथ मनाया गया। लोगों ने अपने घरों और शिवालयों में जाकर नाग देवता की पूजा अर्चना की। वहीं लोगों ने दान-पुण्य भी किया। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रसाद वितरण किया गया। जिसको लेकर महिलाओं ने सुबह घर में दीवारों के दरवाजों पर गोबर से सांप की आकृति बनाकर दूध से इनकी पूजा अर्चना की। शुक्रवार को बच्चे, महिलाएं व पुरुष हाथों में पूजा का थाल लेकर शिव मंदिरों की पूजा करते नजर आए।नाग पंचमी पर नागों की पूजा का विशेष महत्व होता है। इनकी पूजा करने से सुरक्षा, समृद्धि और सर्प दोष से मुक्ति मिलतीश्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना की। महिलाओं ने नाग देवता की पूजा कर दूध अर्पित किया। घर के दरवाजे पर प्रतीक रूप से नाग देवता बनाकर पूजा की गई।

