कलेक्टर श्री सिंह ने किया सीएम हेल्पलाइन कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण, दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
कलेक्टर श्री शीलेंद्र सिंह ने आज सीएम हेल्पलाइन कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया
छिंदवाड़ा/17 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर श्री शीलेंद्र सिंह ने आज सीएम हेल्पलाइन कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि अगले तीन दिनों में अधिकतम लंबित शिकायतों का निराकरण किया जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिकायत निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की और लंबी अवधि से लंबित मामलों को शीघ्र हल करने पर जोर दिया।
कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी शिकायतों का समयबद्ध तरीके से समाधान हो और शिकायतकर्ताओं से संवाद कर उनकी संतुष्टि के आधार पर ही मामले को बंद किया जाए। उन्होंने कहा कि हेल्पलाइन का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान करना है, और इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।श्री सिंह ने विशेष रूप से उन मामलों पर ध्यान केंद्रित किया जो अधिक समय से लंबित थे और अधिकारियों को इन्हें प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को शिकायतकर्ताओं के साथ सीधा संपर्क कर उनकी संतुष्टि सुनिश्चित करने के लिए भी कहा, ताकि नागरिकों को वास्तविक रूप से राहत मिल सके।

 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default